श्री विश्वकर्मा पूजा करने का शुभ मुहूर्त ( Vishwakarma Puja 2022 Shubh Muhurat) इस साल 17 सितंबर को सुबह 07:36 से रात 09:30 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 मिनट से दोपहर 12:40 मिनट तक है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें। इसके साथ पूजा के स्थान पर गंगाजल छिड़कें और उसे साफ करें। एक चौकी लें और पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। इस चौकी पर लाल रंग के कुकुम से स्वास्तिक बनाएं। भगवान गणेश का ध्यान करें। उन्हें प्रणाम करें और स्वास्तिक पर फूल को अर्पण करें। भगवान विष्णु और मुनि विश्वकर्मा की प्रतिमा पर तिलक लगाएं और मन ही मन उनका स्मरण करें। इसके बाद विश्वकर्मा जी के मंत्र ओम आधार शक्तपे नम: और ओम् कूमयि नम:; ओम् अनन्तम नम:, पृथिव्यै नम: का 108 बाद जाप करें।